यूपी
सेवा भारती संगठन ने चलाया जल सेवा अभियान, राहगीरों को बांटा शरबत

सेवा भारती संगठन ने चलाया जल सेवा अभियान, राहगीरों को बांटा शरबत
पीलीभीत।गर्मी के मौसम में सेवा भारती पीलीभीत द्वारा सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए जल सेवा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दूधिया मंदिर के सामने लगाया गया, जहां राहगीरों को ठंडा व स्वादिष्ट शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई।इस पुनीत कार्य में अशोक कुमार शर्मा, सूर्यकांत शंखधार, योगेंद्र सब्बरवाल, विवेक जी और कैलाश गुप्ता ने विशेष रूप से सहयोग किया। स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। जल सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देना और सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करना रहा। उपस्थित लोगों ने सेवा भारती की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।