सेहरामऊ उत्तरी पुलिस की बड़ी लापरवाही,थाने से एक आरोपी हुआ फरार
चोरी के मामले में आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लाई थी पुलिस, चकमा देकर फरार

सेहरामऊ उत्तरी पुलिस की बड़ी लापरवाही,थाने से एक आरोपी हुआ फरार
चोरी के मामले में आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लाई थी पुलिस, चकमा देकर फरार
दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, 72 हजार की नगदी और ज़ेवर भी बरामद
पूरनपुर, पीलीभीत।चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपित के थाने से फरार होने की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीसी सेंटर संचालक के घर हुई चोरी की वारदात में शामिल युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन थाने पहुंचने के कुछ ही समय बाद वह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के कुर्रेया खुर्द कला निवासी एक बीसी संचालक के घर 30-31 मई की रात को लाखों रुपए की चोरी की घटना हुई थी। इस दौरान चोरो ने घर में रखे 2 लाख रूपये नगद व जेवरात चोरी कर लिए थे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर की तस्वीर कैद हुई थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की थी। आरोपी की पहचान के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें क्षेत्र का एक सुनार भी शामिल था। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के लिए थाने में रोके रही। जिसके बाद गुरुवार सुबह थाने में पुलिस की अभिरक्षा से एक आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। जिसके थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तमाम जगह आरोपी को तलाश किया। लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से फरार आरोपी को वापस बुलाने में मदद मांग रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।थाने से ही किसी आरोपित का भाग जाना गंभीर सुरक्षा चूक मानी जाती है।चोरी की वारदात और फिर पुलिस अभिरक्षा से फरारी के मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। घटना के बाद से थाना पुलिस मामले से पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो अपराधियों का हौसला और बढ़ेगा और आम जनता का कानून-व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा।
———————————————
इनसेट
चोरी की घटना का खुलासा कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
एक सप्ताह पूर्व हुई चोरी की घटना का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक कुर्रेया खुर्द कलां में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले थाना क्षेत्र के जोगराजपुर गांव निवासी फैयाज पुत्र असलम व साजेव पुत्र शाहजहाँ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 72 हजार की नकदी,दो अगूठी तीन सोने के पेंडल बरामद किये है। फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है
चोरी की घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपियों के पास से नकदी और ज़ेवर भी बरामद हुए है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
संजय कुमार सिँह – प्रभारी निरीक्षक सेहरामऊ उत्तरी।



