साठा धान की खरीद न होने पर किसानों में नाराजगी

साठा धान की खरीद न होने पर किसानों में नाराजगी
पीलीभीत। रविवार मंडी समिति में भारतीय किसान यूनियन चंढूनी ने साठा धान की खरीद न होने से किसान परेशान होने की बात कही है। दरअसल पीलीभीत में साठा धान लगाने पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से रोक लगा दी थी। उसके बाद भी किसानों ने साठा धान की फसल लगाई जब अधिकारी उसको नष्ट करने पहुंचे तो किसानों ने न्यायालय का सहारा लिया। अभी मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी के चलते अधिकारी प्रतिबंधित साठा धान की फसल नष्ट नहीं करा पाए थे। पर अब किसानों की फसल कट गई है। वह उसकी बिक्री करना चाहते हैं। पर राइस मिलर्स साठा धान खरीदने से मना कर रहे हैं और किसान फसल बिक्री को लेकर परेशान हैं। इसी संबंध में आज पंचायत की जा रही हैं। जिससे किसानों की फसल की बिक्री हो सके। किसान नेताओं का कहना है कुछ समय पहले जिले के बाहर का धान राइस मिलों ने खरीदा था अब आनाकानी कर रहे हैं।