यूपी

संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की हालत बिगड़ी

संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की हालत बिगड़ी

इलाज के दौरान उनकी हुई मौत

पूरनपुर,पीलीभीत।विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की हालत बिगड़ गई।इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता से झगड़ा होने के बाद पुत्र ने घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लगा दी।चपेट में आने से पड़ोस के दो युवक झुलस गए।आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। पुलिस सूचना दिए बगैर मृतक महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव में पारिवारिक कलह के चलते महिला ने मंगलवार विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालात बदलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घर शव पहुंचने के बाद मृतका के पति और पुत्र में विवाद हो गया। नाराज युवक ने घर में रखे सिलेंडर में आग लगा दी। कुछ देर बाद ही सिलेंडर आग का गोला बनकर फट गया। इससे घर में पड़ी टीनशेड भी उड़ गई। चपेट में आने से पड़ोस के रहने वाले वीरेंद्र व सहदेव झुलस गए।घटना को लेकर खलबली मच गई। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह गमगीन माहौल में पुलिस को सूचना दिए बगैर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!