रास्ता पूछने के बहाने हरियाणा से लौटे मजदूर से लूटपाट

रास्ता पूछने के बहाने हरियाणा से लौटे मजदूर से लूटपाट
बिलसंडा/पीलीभीत। रास्ता पूछने के बहाने हरियाणा से मजदूरी कर लौट रहे युवक से कर सवारने हजारों की नगदी लूट ली इसके बाद धक्का देकर उसे कर से गिरा दिया घटना से ग्रामीण काफी समय हुआ है सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है मामले में दो ज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया बिलहरा निवासी अजय पुत्र बड़े लल्ला कुछ दिन पहले हरियाणा में काम करने गए थे। 1 जून को वह वापस घर लौट रहे थे। युवक खदनिया बाबा नहर के पास खड़ा था। तभी एक कार उसके पास रूकी। इसमें सवार दो व्यक्तियों ने उससे बिलहरा का रास्ता पूछा। युवक ने भी उसी गांव तक जाने की बात कही। तो कार सवारों ने उसे बैठा लिया। इसके बाद नगरिया तिलागिरी रास्ते पर खुदराया पुलिया के पास युवक को गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद दोनों व्यक्तियों ने जेब में रखा पर्स निकाल लिया। इसमें मजदूरी के 10000 रखे थे। पर्स निकालने के बाद उसे कार से धक्का दे दिया। घटना की जानकारी युवक ने अपने परिजनों को दी। इससे खलवली मच गई। सूचना मिलने के बाद बिलसंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। मामले में दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।