पीटीआर के पर्यटन सत्र का समापन: बाघों की दहाड़ और प्राकृतिक सुंदरता के करीबी सफर पर ब्रेक
पर्यटकों को पांच माह करना होगा इंतजार, आखिरी दिन भो दिखा बाघ

पीटीआर के पर्यटन सत्र का समापन: बाघों की दहाड़ और प्राकृतिक सुंदरता के करीबी सफर पर ब्रेक
पर्यटकों को पांच माह करना होगा इंतजार, आखिरी दिन भो दिखा बाघ
पूरनपुर/ पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर का चूका पिकनिक स्पॉट देश ही नहीं दुनिया में काफी मशहूर हो चुका है। यहां भारतीय और विदेशी पर्यटक पहुंचकर सुखद अनुभूति महसूस करते हैं। वाटर, ट्री, बंबो हट पर रुकने की हर किसी को लालसा रहती है। फिलहाल पिछले कई दिनों से आखिरी दिन तक चूका स्पोर्ट्स की सभी हटे बुक रही। कल कल बहती नहरो, पक्षियों की चहचहाहट, वन्यजीवों की सुरीली आवाज,बाघ की गुर्राहट के बीच पर्यटकों ने आखिरी दिन भी चूका पिकनिक स्पॉट का जमकर लुफ्त उठाया। रविवार चूका में सैलानियों की भीड़ उमड़ी। सफारी गाड़ियों में सफर करने वाले कोई पर्यटकों को जंगल के राजा का दीदार भी हुआ। इसे देख सभी रोमांचित हो उठे।
शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी और शारदा,गोमती जैसी नदियों से घिरे 73000 हेक्टेयर के विशाल जंगल को मिलाकर बने पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र रविवार समाप्त हो गया है।पर्यटन के लिहाज़ से यह सत्र पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के लिए बहुत बेहतरीन रहा है। जिले के कलीनगर क्षेत्र में स्थित चूका स्पॉट हर किसी को अपनी ओर बरबस आकर्षित करता है। ये जगह घने जंगलों से घिरी हुई है। यहां से सूर्यास्त का दृश्य लाजबाव दिखता है।इस बार टाइगर रिजर्व में नई सुविधाऐं पर्यटकों हेतु उपलब्ध कराई गई हैं।शारदा सागर डैम के भीतर वोटिंग के लिए जेटी (फाइबर का बना तैरने वाला पुल) पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। जंगल के बीच जो पर्यटन स्थल बनाए गए हैं,उनकी प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को बरबस अपनी ओर खींचती है।टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज के इको टूरिज्म स्पॉट ‘चूका बीच’ और बराही रेंज के सप्त सरोवर की सुंदरता देखते ही बनती है।पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पर्यटन स्थल लाभ वर्षा काल में बंद हो जाता है।वन विभाग 15 जून से 15 नवंबर तक यहां आने पर रोक लगा देता है।15 नवंबर को फिर से पीलीभीत टाइगर रिजर्व का चूका पिकनिक पॉइंट खुल जाता है। फिलहाल चौका पिकनिक स्पॉट के कपाट बंद होने से पर्यटन को मायूसी हाथ लगी है।मानसून सत्र में बारिश होने से जंगली रास्ते खराब हो जाते हैं। इन पर वाहनों का चलना संभव नहीं होता है।टाइगर रिजर्व की सुंदरता को निहारते हुए सैलानियों ने यहां का खूब गुणगान किया।अब सैलानियों को अगले सत्र के लिए पांच माह का इंतजार करना होगा। देशभर से जन प्रतिनिधि, अफसर भी सफर करने के लिए उत्साहित रहते हैं। इस बार सूबे के मुख्यमंत्री ने मुस्तफाबाद में जनसभा की थी। यहां आने के लिए उन्होंने हवाई यात्रा शुरू करने को कहा था। हालांकि अभी इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
—————-
चूका पिकनिक स्पॉट स्थापित होने के बाद से आमदनी का अब तक का सफर
2014-15 मे 10 विदेशी पर्यटकों की संख्या रही। भारतीय पर्यटकों की संख्या 14172 थो। कुल आमदनी 17 लाख 69 हजार 850 हुई थी।
———–
2015-16 में 13 विदेशी और 17 हजार 566 भारतीय पर्यटकों पंहुचे थे।कुल आमदनी 29 लाख 66 हजार 376 हुई थी।
———-
2016-17 में 15 विदेशी पर्यटक और 16 हजार 360 भारतीय पर्यटक पहुंचे थे। वही आमदनी 37 लाख 50 हजार 460 हुई।
———–
2017-18 विदेशी पर्यटक 16 और भारतीय पर्यटक 14 हजार 887 पहुंचे थे। कुल आमदनी 32 लाख 06938 हुई।
———-
2018-19 में 23 विदेशी और 15 हजार 886 भारतीय पर्यटक पहुंचे थे। विभाग को कुल 36 लाख 72 हजार 935 की आमदनी हुई थी।
————
2019-20 में 13 विदेशी पर्यटक और 7122 भारतीय पर्यटक पहुंचे थे। इसमें 17 लाख 29 हजार 976 की आमदनी हुई थी।
———–
2020-21 में विदेशी विदेशी पर्यटक 2 पहुंचे थे,वही भारतीय पर्यटक 12 हजार 389 पहुंचे थे। आमदनी 26 लाख 07205 हुई थी।
———-
2021-22 में 7 विदेशी और 18 हजार 745 भारतीय पर्यटक पहुंचे। कुल 45 लाख 09170 की आय हुई।
———–
2022-23 में विदेशी पर्यटक 54 और भारतीय पर्यटक 23 हजार 525 पहुंचे। कुल आमदनी 51 लाख 04050 हुई।
————
2023- 24 में ऐतिहासिक 189 विदेशी पर्यटक और 54 हजार 378 भारतीय पर्यटक पहुंचे। इसमें पीटीआर को 1 करोड़ 35 लाख 68 हजार 354 की आमदनी हुई।
—————