नहरो की गड़गड़ाहट,पक्षियों की चहचहाहट, वन्यजीवों की सुरीली आवाज के बीच 15 जून को बंद हो जायेगा पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र

नहरो की गड़गड़ाहट,पक्षियों की चहचहाहट, वन्यजीवों की सुरीली आवाज के बीच 15 जून को बंद हो जायेगा पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र
पूरनपुर,पीलीभीत।नहरो की गड़गड़ाहट, पक्षियों की चहचहाहट,वन्यजीवों की सुरीली आवाज,पक्षियों के गीत का सुकून,बाघ गुर्राना, दहाड़ना के बीच पर्यटकों ने चूका पिकनिक स्पॉट का खूब लुफ्त उठाया। 15 जून को सैलानियों के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटक सत्र समाप्त हो जायेगा।मानसून सत्र में बारिश होने से जंगली रास्ते खराब हो जाते हैं।उन पर वाहनों का चलना संभव नहीं होता है।इस वजह से पर्यटन सत्र संपन्न किया जाता है।शनिवार को चूका में सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है।जिले के कलीनगर क्षेत्र में स्थित चूका स्पॉट हर किसी को अपनी ओर बरबस आकर्षित करता है। ये जगह घने जंगलों से घिरी हुई है। यहां से सूर्यास्त का दृश्य लाजबाव दिखता है।इस बार टाइगर रिजर्व में नई सुविधाऐं पर्यटकों हेतु उपलब्ध कराई गई हैं।शारदा सागर डैम के भीतर वोटिंग के लिए जेटी (फाइबर का बना तैरने वाला पुल) पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। जंगल के बीच जो पर्यटन स्थल बनाए गए हैं,उनकी प्राकृतिक खूबसूरती लोगों को बरबस अपनी ओर खींचती है।टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज के इको टूरिज्म स्पॉट ‘चूका बीच’ और बराही रेंज के सप्त सरोवर की सुंदरता देखते ही बनती है।पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पर्यटन स्थल लाभ वर्षा काल में बंद हो जाता है।वन विभाग 15 जून से 15 नवंबर तक यहां आने पर रोक लगा देता है।15 नवंबर को फिर से पीलीभीत टाइगर रिजर्व का चूका पिकनिक पॉइंट खुल जाता है। फिलहाल 15 जून को पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटक स्थल समाप्त हो रहा है।जो लोग पीलीभीत टाइगर रिजर्व के चुका पिकनिक स्पॉट पर सैर सरापा वन्यजीव देखने नहीं आ पाए वह लोग मायूस ना हो 15 नवंबर को फिर से पर्यटक सत्र शुरू हो जाएगा।