मजदूरी करने गया पिता, बेटी को ले गया जहानाबाद का युवक बहनोई के घर रिश्तेदारी में आया था युवक, तीन पर केस

मजदूरी करने गया पिता, बेटी को ले गया जहानाबाद का युवक
बहनोई के घर रिश्तेदारी में आया था युवक, तीन पर केस
पूरनपुर। रिश्तेदारी में आया युवक बहनोई की मदद से किशोरी को फुसलाकर ले गया। मजदूरी कर लौटे ग्रामीण को जानकारी लगी तो उसके होश उड़ गए। शिकायत करने पर बहनोई के परिजन झगड़े पर आमदा हो गए। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण 17 जून को मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री अकेली थी। तभी जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव निसरा नगरिया निवासी अभिषेक शर्मा अपने बहनोई प्रदीप पुत्र भगवान दास की मदद से फुसला कर भाग ले गया। आरोपी युवक रिश्तेदारी में अपने बहनोंई के घर आया हुआ था। जानकारी लगने के बाद प्रदीप के पिता भगवान स्वरूप से शिकायत की तो वह गाली गलौज करने लगा। इसके बाद ग्रामीण की पत्नी को घर से भगा दिया। अभिषेक पहले से नाबालिग से फोन पर बात करता था। समझाने के बावजूद नहीं माना। पुलिस ने अभिषेक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।