यूपी

खाना खा रही महिला और दरवाजे पर खड़े युवक पर जानलेवा हमला

पुलिस ने दोनों मामलों में पिता पुत्रों सहित 6 के खिलाफ दर्ज किया केस

खाना खा रही महिला और दरवाजे पर खड़े युवक पर जानलेवा हमला

पुलिस ने दोनों मामलों में पिता पुत्रों सहित 6 के खिलाफ दर्ज किया केस

पीलीभीत। खाना खा रही महिला पर पिता पुत्रों ने जानलेवा हमला कर दिया। बांका लगने से उसका सिर फट गया। बचाने आए उसके पति को भी जमकर पीटा। घटना को लेकर कई लोग पहुंच गए। तभी आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। दूसरे मामले में भी पिता पुत्रों ने मिलकर दरवाजे पर खड़े युवक की धुनाई लगा दी। दोनों मामलों में पुलिस ने 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी की रहने वाली गुड्डी देवी ने बताया 17 जून रात 8 बजे घर पर खाना खा रही थी। तभी पड़ोस के रहने वाले अशोक दीक्षित अपने पुत्र बागीश दीक्षित और गब्बर के साथ घर में घुसकर मारपीट करने लगे। जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर बांके से हमला कर दिया। इसमें उसका सिर फट गया। बचाने आए पति की भी पिटाई लगा दी। घटना को लेकर पड़ोस के कई लोग पहुंच गए। तभी आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे मामले में नगर के मोहल्ला के रजागंज देहात की रहने वाली नाजमा बेगम ने बताया 18 जून रात 8 बजे उसका पुत्र मोहम्मद हसीब घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था। तभी पड़ोस के रहने वाले आमिर, अरमान अपने पिता बबली के साथ पहुंचकर उसे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उसकी धुनाई लगा दी। पड़ोसियों के पहुंचने पर तीनों जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने दोनो मामलों में 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!