यूपी

केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला का आयोजन कर भाजपा सरकार की नितियों को सराहा

केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला का आयोजन कर भाजपा सरकार की नितियों को सराहा

पीलीभीत।अमरिया ब्लॉक सभागार में भाजपा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं द्वारा केंद्र में 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एक मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद कश्यप ने की। मुख्य अतिथि अमित बाल्मीकि, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख निशान सिंह मंडल अध्यक्ष प्रमोद कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात 12 जून को अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लंदन ले जा रहे हैं विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। निशान सिंह ने भाजपा के केंद्र में 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला एवं सभी से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
अमित वाल्मीकि ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार बनी है तब से देश निरंतर उन्नति प्राप्त कर रहा है एवं प्रत्येक क्षेत्र में विश्व के अन्य देशों के मुकाबले लगातार सफलता हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय को लेकर सबसे सक्रिय है। भाजपा सरकार का एक ही उद्देश्य है अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं का लाभ पहुंचे इसीलिए भाजपा सरकार धर्म जाति न देखकर सबको समान रूप से ही योजनाओं का लाभ दे रही है। देश निरंतर शिक्षा और रक्षा के क्षेत्र एवं उद्योग के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। मानसिंह राठौर ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियां को समस्त कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन मंडल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अमित वाल्मीकि, विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कश्यप, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, मंडल उपाध्यक्ष छेदालाल वर्मा,प्रकाश सिंह, मंडल महामंत्री महेंद्र गंगवार और चेतराम वर्मा, मंडल मंत्री दिनेश चंद्र गंगवार और धर्मपाल वर्मा, आशीष गुप्ता, छेदालाल,शक्ति केंद्र संयोजक छोटेलाल, भगवान सिंह, विजय देव शर्मा, प्रधान परमिंदर सिंह उर्फ प्रिंस, केवल सिंह, मनजीत सिंह, बूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, सुरेंद्र सिंह, मुकेश बाबू, सुमित गुप्ता, विजय देव शर्मा, गजेंद्र भास्कर, दिनेश श्रीवास्तव समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!