कार्यशाला में एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर हुई चर्चा

कार्यशाला में एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर हुई चर्चा
अमरिया ब्लॉक सभागार में मंगलवार को एक राष्ट्र एक चुनाव के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यशाला का आयोजन मुख्य अतिथि दीपक गुप्ता क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र एवं विशिष्ट अतिथि महेश वर्मा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा की उपस्थिति में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रजनन कर किया गया। विशिष्ट अतिथि महेश कुमार वर्मा ने एक राष्ट्र एक चुनाव की प्रस्तावना रखी एवं कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को इस बारे में बताया जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि दीपक गुप्ता ने कहा वर्तमान समय में एक राष्ट्र एक चुनाव की हमारे भारत देश को बहुत जरूरत है। इससे लोकसभा एवं विधानसभाओं के चुनाव एक साथ सम्पन्न होने से समय एवं धन की काफी बचत होगी। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया यह राष्ट्रहित में एक राष्ट्र एक चुनाव का कानून बनना बहुत ज्यादा आवश्यक है।कार्यक्रम में दीपक गुप्ता, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा महेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रमोद कश्यप,मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा गुरु सेवक सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रामप्रसाद वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर, मंडल उपाध्यक्ष छेदालाल वर्मा, खूब कारण मौर्य, मंडल मंत्री धर्मवीर प्रजापति,जीवन लाल यादव, दिनेशचंद्र गंगवार, धर्मपाल वर्मा,प्रधान खजान सिंह, परविंदर सिंह उर्फ प्रिंस, सुरजीत सिंह, सोबरन सिंह, डॉक्टर भूपराम, सुरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश राठौर, विजयदेव शर्मा, कार्यालय प्रभारी मनोज सिंघानिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।