जंगल मे मुंह में कपड़ा और हाथ बंधा हुआ बेहोश मिला दो दिन से गायब एजाज
गुरुवार शाम गन्ने की फसल में पानी लगाने के दौरान हुआ था गायब

जंगल मे मुंह में कपड़ा और हाथ बंधा हुआ बेहोश मिला दो दिन से गायब एजाज
गुरुवार शाम गन्ने की फसल में पानी लगाने के दौरान हुआ था गायब
पूरनपुर/पीलीभीत। गन्ना फसल की सिंचाई करने गया युवक 2 दिन बाद जंगल के अंदर मिल गया। अचेत अवस्था में युवक के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और उसके हाथ बंधे हुए थे। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी एजाज शाह 27 वर्ष पुत्र छोटे शाह गुरुवार शाम 7 बजे वह पड़ोसी के पंपिंग सेट से पानी लगाने गए थे। रात 9 बजे घर पर खाना खाने के कुछ देर बाद दोबारा चले गए थे। देर रात तक युवक के वापस न लौटने पर परिवार के लोग ढूंढने पहुंचे लेकिन वह नहीं मिले थे। शुक्रवार सुबह एजाज के बड़े भाई इकरार शाह ने कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें बताया गया पड़ोसी खेत स्वामी के बोरिंग पर इंजन रखने को लेकर विवाद हो गया था। इस पर गांव के एक व्यक्ति पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई थी। मामले में पुलिस ने गुमशुदी दर्ज की थी। बताया जा रहा शनिवार मुंह में कपड़ा ठूंसा और हाथ बंधे एक युवक को देखा गया। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ बाइक से पहुंच गए। इसके बाद अचेत अवस्था में उन्हे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
—
पानी लगाने के दौरान गायब हुआ युवक मिल गया है। एक दिन पहले खोजबीन के बावजूद नहीं मिल सके थे। पूरे मामले और आरोपों की जांच की जा रही है।
सत्येंद्र कुमार
कोतवाल पूरनपुर