Uncategorized

घर से गायब नाबालिग बहनों को पुलिस ने किया बरामद, मां की हत्या में पिता और ताऊ को पुलिस भेज चुकी है जेल

घर से गायब नाबालिग बहनों को पुलिस ने किया बरामद, मां की हत्या में पिता और ताऊ को पुलिस भेज चुकी है जेल

 

पूरनपुर/पीलीभीतलगभग डेढ़ माह पहले गायब सगी बहनों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बेटियों की गायब होने के बाद ट्रक ड्राइवर पिता का अपनी पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। कुछ दिन पहले उसने बड़े भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस दोनों को जेल भेज चुकी है। किशोरियों के बरामद होने के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। घुंघचाई थाना क्षेत्र की रहने बाली महिला को 3 जून को पति अखिलेश ने अपने भाई अरविंद के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।महिला के चार बच्चे में 15 साल और 13 साल की दो बेटियां लगभग डेढ़ माह पहले घर से चली गई थी। इस पर पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। 2 जून को नन्ही देवी की मां अनीता देवी बेटी के घर आई थी। अखिलेश अपनी सास को पहले बाइक से हाईवे पर छोड़ आया था। पत्नी को सास के पास छोड़ने के बहाने बाके से ताबड़तोड़ गले और सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। उधर से गुजर रहे विवाहिता के भाई ने बहन को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक कभी देर हो चुकी थी। मामले में मृतका के भाई रजनीश ने अपने बहनोई अखिलेश और उसके भाई अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पूछताछ के दौरान ड्राइवर पति ने पत्नी का चरित्र ठीक नहीं बताया था। इसी के चलते उनकी दोनों बेटियां घर से चली गई थी। लोक लाज के भय से इसकी शिकायत थाने में नहीं की थी। पत्नी उसको नींद में नशे की गोलियां देकर लोगों को घर बुलाती थी। घटना के दिन भी वह किसी के साथ भागने की फिराक में थी। समझाने पर भी वह नहीं मानी। बुधवार घुंघचाई पुलिस ने गायब दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया है। मां की मौत और पिता की जेल जाने के बाद दोनों किशोरियों के वन स्टाप सेंटर पर रहने की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया दोनों गायब किशोरियों को बरामद कर लिया गया है। अब अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!