चौपाल लगाकर लोगों को किया जागरूक,अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनके विभागों से जुड़ी योजनाओं, सुविधाओं व लाभों की विस्तार से दी जानकारी

चौपाल लगाकर लोगों को किया जागरूक,अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनके विभागों से जुड़ी योजनाओं, सुविधाओं व लाभों की विस्तार से दी जानकारी
पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सबलपुर खास में भारतीय जनता पार्टी के विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर शक्ति केंद्र स्तर पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन शक्ति केंद्र संयोजक विपिन मिश्रा की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।चौपाल में कृषि विभाग अधिकारी अतेंद्र कुमार शर्मा, स्वास्थ्य, ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश चंद्र वर्मा, रोजगार सेवक ठाकुर प्रसाद वर्मा, को कोटा वितरण धीरज मिश्रा,सोनदेव पासवान, महिला स्वास्थ्य विभाग, आदि विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। ग्राम प्रधान बृजपाल कश्यप ने केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर ग्रामीणों को उनकी योजनाओं के बारे में विधिवत जानकारी दी, व आशाओं ने घर-घर जाकर लोगों को मीटिंग के बारे में जानकारी दी और सबलपुर खास के नरेगा भवन में पहुंचने की अपील की वही सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से ग्रामीणों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनके विभागों से जुड़ी योजनाओं, सुविधाओं व लाभों की विस्तार से जानकारी दी। मौके पर समस्याएं भी सुनी गईं और समाधान के लिए सुझाव दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना रहा। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम की सराहना की।