क्राइम

आधीरात घर में घुसकर लाखों की नगदी और जेवर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

आधीरात घर में घुसकर लाखों की नगदी और जेवर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

पूरनपुर/पीलीभीतआधी रात घर में घुसकर चोरों ने लाखों की नगदी और जेवर चोरी कर लिया। गृह स्वामी को कमरा खुला मिला अंदर देखा तो सभी सामान बिखरा हुआ था। चोरी की घटना से परिजनों के होश उड़ गए। घटना मेंन गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। आरोपी की फुटेज भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कुरैया खुर्द कर निवासी सुरेश शुक्ला 30/31 मई शाम खाना खाकर सो गए। तभी रात अज्ञात चोर घर में घुस आए। इसके बाद बक्शे का ताला तोड़कर 2 लाख की नगदी, तीन सोने की अंगूठी, एक सोने का पेंडल, एक मंगलसूत्र सहित जरूरी काम कागजात चोरी कर लिए। सुबह नींद से जागे गृह स्वामी को कमरा खुला मिला। अंदर देखा तो सभी सामान बिखरा हुआ था। इससे उनके होश उड़ गए। काफी प्रयास के बावजूद कोई सुधार नहीं लग सका। गृह स्वामी ने जब घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखा तो गेट पर अज्ञात चोर घर में घुसने की जानकारी लगी है। फुटेज में आरोपी बक्से में चोरी कर रहा है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। सेहरामऊ उत्तरी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया मामले की जानकारी लगी है। जांच की जा रही है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!