खीर खाने से दंपति, बच्चों सहित एक परिवार के 10 की हालत बिगड़ी, प्रधान ने अस्पताल में कराया भर्ती

खीर खाने से दंपति, बच्चों सहित एक परिवार के 10 की हालत बिगड़ी, प्रधान ने अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर/पीलीभीत। खीर खाने से दंपति बच्चों सहित एक परिवार के 10 लोगों की हालत बिगड़ गई। घटना को लेकर अफरा तफरी मच गई। उल्टियां होने के बाद ग्राम प्रधान ने सभी को उपचार के लिए सीएचस में भर्ती कराया है। दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर जप्ती के रहने वाले सुमेर लाल के घर में शुक्रवार की शाम खीर बनी थी। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोगों ने खीर खाई तभी अचानक सभी की हालत बिगड़ गई। जिसमें परिवार की शांति देवी पत्नी सुमेरलाल,रामनिवास पुत्र सुमेरलाल, ओमकार पुत्र सुमेरलाल, मिथिलेश पत्नी ओमकार,गौरव पुत्र ओमकार, पूजा पुत्री ओमकार, क्रांति देवी पत्नी रामकृपाल, संतोषी पत्नी रामनिवास, आहान पुत्र रामनिवास उम्र 3 वर्ष, श्रद्धा पुत्री रामनिवास उम्र 6 वर्ष की हालत बिगड़ गई।जानकारी लगने पर ग्राम प्रधान शिवपाल यादव सहित गांव के अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक बाबूराम पासवान अस्पताल पहुंचे और मरीज का हाल जाना। वही डॉक्टर ने उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें बताया जा रहा है कि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।