12 साल की मौसेरी भांजी से छेड़छाड़ में 51 साल का गुंडा माइकल गया जेल, कई थानों में दर्ज हैं 16 मुकदमें

12 साल की किशोरी से छेड़छाड़ में 51 साल का गुंडा माइकल गया जेल, कई थानों में दर्ज हैं 16 मुकदमें
पूरनपुर/पीलीभीत। खाता खुलवाने के बहाने 51 साल के गुंडा माइकल ने 12 साल की मौसेरी भांजी से छेड़छाड़ की। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज पर उसे गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी आरोपी एक वरिष्ठ अधिवक्ता की बेटी के साथ भी हैवानियत में जेल जा चुका है।आरोपी के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं। विभिन्न थानों में आरोपी के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीटर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। छेड़छाड़ का शिकार हुई बालिका आरोपी की मौसेरी भांजी है।
पूरनपुर निवासी नरेश शर्मा उर्फ माइकल के पास गुरुवार को एक ग्रामीण अपनी नाबालिक बेटी के साथ पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उसके पास आया था। लाभ मिलने को लेकर बैंक में खाता खुलवाने सहित अन्य जरुरी प्रक्रिया बताकर ग्रामीण को अपने चेंबर पर बैठा दिया। इसके बाद किशोरी को बाइक पर बैठकर कलीनगर ले आया। बताया जा रहा वापस लौटने पर खारजा नहर पटरी पर उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर पड़ोस के कई लोग पहुंच गए। इसके बाद वह किशोरी को छोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया। पूरनपुर पहुंचकर उसने ग्रामीण को मन मुताबिक कहानी सुन कर बेटी को लेने भेज दिया। घटना की सच्चाई सामने आने के बाद ग्रामीण के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी नरेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले भी आरोपी छेड़छाड़, चोरी सहित कई मामलों में जेल भी जा चुका है।
————–
किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
प्रतीक दहिया
सीओ पूरनपुर
————-
जब मैं पिछली बार प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन में महामंत्री बना था तो आरोपी की सदस्यता खत्म कर दी थी। घटना काफी निंदनीय है।बालिका के परिजनों की शिकायत मिलने पर इसका चैंबर तहसील से हटाया जाएगा। मामले में बार काउंसलिंग को भी लिखा जाएगा।संजय पांडेय महामंत्री
विजेता वरिष्ठ उपाध्यक्ष