क्राइम

भाई के सामने बहन की बांके से काटकर कत्ल, सनसनी

मर्डर

भाई के सामने बहन की बांके से काटकर कत्ल, सनसनी

पूरनपुर/पीलीभीतपति ने भाई के साथ मिलकर अपने साले के सामने बांके से पत्नी का कत्ल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद घुंघचाई पुलिस शव लेकर सीएचसी पहुंचे। मृतका के भाई ने बहनोई सहित दो के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पतरसिया की रहने वाली नन्ही देवी 35 वर्ष पत्नी अखिलेश का विवाह 20 साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जल्लूपुर निवासी अखिलेश के साथ हुआ था। महिला के चार बच्चे हैं। 15 साल और 13 साल की दो बेटियां एक माह पहले घर से चली गई थी। इस पर पति नन्ही देवी पर थाने में तहरीर देने का दबाव बना रहा था। सोमवार को नन्ही देवी की मां अनीता देवी बेटी को लेने उसके घर आई थी। मंगलवार को पति अखिलेश अपनी सास को पहले बाइक से घर जाने के लिए हाईवे पर छोड़ गया। इसके बाद पत्नी को लेने की बात कह कर चला गया। इसी बीच सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव हरियापुर ससुराल जा रहा नन्ही देवी का भाई रजनीश कुमार भी कार से पहुंच गया। हाइवे पर मां को खड़ा देख उसने बहन के बारे में पूछा। काफी देर हो जाने के बावजूद उन्होने बेटी के न आने की बात कही। इस पर अरविंद बहन को देखने जा रहा था। कार में अरविंद की पत्नी और बच्चे भी सवार थे। आरोप है तभी कुछ दूरी पर बहनोंई अखिलेश अपने भाई के साथ मिलकर बहन को पीट रहा था। इसके बाद बाके से ताबड़तोड़ गले और सिर पर बार किए। भाई ने बहन को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक कभी देर हो चुकी थी। इससे विवाहिता लहुलुहान होकर अवस्था में जमीन पर गिर गई। घटना को लेकर रजनीश के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद घुंघचाई पुलिस पहुंच गई। लहुलुहान अवस्था में विवाहिता को पूरनपुर सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतका की मां भाई बदहवास हैं। मामले में रजनीश ने अपने बहनोई और उसके भाई के खिलाफ तहरीर दी है। घुंघचाई थाना प्रभारी प्रकाश सिंह बताया भाई ने बहनोई सहित दो पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!