कार और ई रिक्शा की टक्कर में दो की मौत, कई जख्मी, हादस से मची खलबली

- कार और ई रिक्शा की टक्कर में दो की मौत, कई जख्मी, हादस से मची खलबली
पीलीभीत। कार की टक्कर से ई रिक्शा सवार एक दर्जन घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने डॉक्टर ने चालक सहित दो की मृत घोषित कर दिया। हाईवे पर हुए हादसे को लेकर खलबली मच गई। घुंघचाई पुलिस सभी को लेकर सीएचसी पहुंची। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी पहुंच गए। घटना से अस्पताल में ही परिजनों का रोकर बुरा हाल है।कोतवाली क्षेत्र के गांव रुरिया सलेमपुर की रहने वाली नन्ही देवी अपनी बेटी कविता, कलावती, सौम्या, शिखा और पुत्र ऋतिक बंडा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी रिक्शा पर घुंघचाई निवासी हर्षित की मां कुसुम और बेटी निष्ठा सवार थी। इसके अलावा मीरगंज बरेली निवासी प्रियंका और रेखा भी ई रिक्शा से बंडा की ओर जा रहे थे। जैसे ही ई रिक्शा सवार पूरनपुर बंडा हाईवे कसगंजा के पास पहुंचे। तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ई रिक्शा नीचे खाई में जा गिरा। इसमें सवार चालक बलरामपुर निवासी राजेंद्र सहित एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। हाईवे पर हुए हादसे को लेकर अफरा मच गई। घुंघचाई पुलिस ने सभी घायलों को लेकर पूरनपुर सीएचसी पहुंची। इलाज के दौरान डॉक्टर ने चालक राजेंद्र और शिखा को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक और घायलों के परिजन भी पहुंच गए। स्टाफ की कमी होने चलते उपचार मिलने भी काफी देर हुई। प्राइवेट लड़कों के प्रयास से सभी घायलों को उपचार शुरू हुआ। इलाज के दौरान आधा दर्जन दिन से अधिक की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल लेकर कर दिया गया। घुंघचाई थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कार और ई रिक्शा में भिंडत हुई है। इसमें ई रिक्शा चालक सहित दो की मौत हुई है। घायलों का उपचार चल रहा है। चालक कार छोड़कर फरार हो गया है।