यूपी

पूरनपुर में गूंजा रानी अहिल्या बाई होल्कर का यशगान

त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत सम्मेलन आयोजित

पूरनपुर में गूंजा रानी अहिल्या बाई होल्कर का यशगान

त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत सम्मेलन आयोजित

पूरनपुर, पीलीभीत।पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती स्मृति को समर्पित त्रिशताब्दी स्मृति अभियान–2025 के अंतर्गत आज पूरनपुर नगर पालिका सभागार में एक भव्य नगर पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक कार्यक्रम में राष्ट्रनायिका अहिल्या बाई होल्कर जी के जीवन दर्शन, शासन कौशल, धर्मपरायणता और समाज सुधार में योगदान को विस्तार से प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट मनोज कृष्ण गुप्ता (क्षेत्रीय संयोजक, नमामि गंगे – भाजपा, ब्रज क्षेत्र) ने रानी अहिल्या बाई के जीवन को भारतीय संस्कृति की प्रेरणास्रोत संज्ञा देते हुए कहा कि “वह नारी शक्ति की प्रतीक थीं, जिन्होंने सामाजिक समरसता, जनकल्याण और न्याय के लिए अपने जीवन को समर्पित किया।”विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. दलजीत कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष व मुख्य महिला वक्ता ने कहा, “आज की महिलाएं अहिल्या बाई के साहस, नीति और त्याग से प्रेरणा लेकर समाज को नई दिशा दे सकती हैं।”कार्यक्रम का संचालन नवनीत मिश्रा ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य रितुराज पासवान, नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान, नगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गुंजन सक्सेना व सपना सिंह, नगर मंत्री मानस शुक्ला, महेश मिश्रा, संतोष सिंह, प्रदीप सिंह मुखिया, तथा नगर के अनेक सभासदगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी, एवं समाज के अन्य प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे।सभा में वक्ताओं ने एक स्वर में रानी अहिल्या बाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक दृष्टिकोण को आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और नगरवासियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!