यूपी

पूरनपुर बार संघ चुनाव में संजय सक्सेना की दमदार जीत, कुल 234 वकीलों ने डाले वोट

पूरनपुर बार संघ चुनाव में संजय सक्सेना की दमदार जीत, कुल 234 वकीलों ने डाले वोट

पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर में अधिवक्ता संघ के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए, जिसमें 234 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद की दौड़ में संजय सक्सेना ने अपने प्रतिद्वंद्वी रजनीश कुमार सक्सेना को 28 मतों से शिकस्त देकर जीत हासिल की। कुल 228 वैध मतों में संजय को 128 और रजनीश को 100 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर हुए मुकाबले में संजय कुमार पाण्डेय ने 113 वोट पाकर बाजी मारी। उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी शिव सागर वर्मा को 103 मत मिले, जबकि नत्थू लाल पांडे को 17 मतों से संतोष करना पड़ा। महासचिव के लिए मैदान में चार उम्मीदवार थे। इस पद पर सुशील कुमार सक्सेना ने 90 मतों के साथ बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। मुकेश कुमार गुप्ता 75 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। संजय विश्वास को 41 तथा लालाराम को 25 मत मिले। कोषाध्यक्ष के लिए हुए मुकाबले में प्रदीप कुमार ने भारी मतों से जीत हासिल की। उन्हें 233 वैध मतों में से 150 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अमित बिसरिया को 83 वोटों से संतोष करना पड़ा। प्रदीप ने कुल 67 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की। चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। वकीलों में परिणाम को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!