यूपी

कलीनगर में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर हुई संगोष्ठी, कर्मचारियों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

आंगनबाड़ी एवं महिला सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर हुआ संगोष्ठी आयोजन

आंगनबाड़ी एवं महिला सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया

पूरनपुर,पीलीभीत।नगर पंचायत कलीनगर के गोमती सभागार में न्याय, त्याग, सुशासन और जनसेवा की प्रतीक पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान 2025 के अंतर्गत भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती ने की। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में 129 विधानसभा पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, मुख्य महिला वक्ता एडवोकेट प्रियंका मिश्रा अवस्थी, विशिष्ट अतिथि कलीनगर मण्डल अध्यक्ष भगवती सिंह एवं नगर पंचायत कलीनगर अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य महिला वक्ता एडवोकेट प्रियंका मिश्रा अवस्थी ने नारी शक्ति की सराहना करते हुए ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी यादों को ताजा करके नारी शक्ति की महिमा का बखान किया।चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती ने रानी अहिल्या बाई होलकर जी के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया। मण्डल अध्यक्ष भगवती सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के समापन पर आंगनबाड़ी एवं महिला सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन अरविन्द यादव ने किया। संगोष्ठी कार्यक्रम में महेश चंद्र जायसवाल,मनोज मिश्रा, हिरदेश त्रिगुणायत,पवन जायसवाल,अवधेश जायसवाल, सचिन पाण्डेय,राम बहादुर शर्मा,एस एस वर्मा, प्रेम प्रकाश पासवान, वागेश पाण्डेय, महेश यादव,राहुल पाण्डेय, जयदेव पासवान,सुखदेव पासवान, बसंत लाल, दीनदयाल, राकेश कुमार, राजीव शर्मा, कौशल पाण्डेय,अरविन्द मिश्रा, दीपक मिश्रा, अनुराग पाण्डेय, परीक्षित पाण्डेय, नरेश शर्मा,सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी,क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी तथा हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी क्षेत्रवासियों के प्रति आयोजकों ने हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!