मरौरी ब्लॉक में धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा बोली महिलाओं के मान-सम्मान के लिए हमेशा लड़ी लड़ाई

मरौरी ब्लॉक में धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा बोली महिलाओं के मान-सम्मान के लिए हमेशा लड़ी लड़ाई
रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी अभियान के निमित्त संगोष्ठी का आयोजन मरौरी सभागार में की गई आयोजित
पीलीभीत।रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी अभियान के निमित्त संगोष्ठी का आयोजन विकासखंड मरौरी सभागार में आयोजित की गई।जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत एवं ब्लॉक प्रमुख मरौरी सभ्यता वर्मा,जिला महामंत्री अमित अग्रवाल महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता मिश्र, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत,पूर्व मंडल अध्यक्ष सतपाल वर्मा. ओम प्रकाश,वंदना पांडे,शकुंतला राजपूत. खंड विकास अधिकारी लियाकत अली एवं सम्मानित क्षेत्रवासी एवं मातृशक्ति उपस्थिति रही। इस द लॉक ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पार्टी काम कर रही है। इस समय रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी कार्यक्रम भाजपा मना रही है। 31 मई तक तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। रानी होलकर ने समाज के उत्थान के लिए काम किया।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन बहुत संघर्ष मय रहा है। रानी अहिल्याबाई अच्छी शासक के साथ-साथ न्यायमूर्ति थी।मुख्य अतिथि ने महारानी लोक माता अहिल्याबाई होल्कर जी के विषय में चर्चा की उनके जीवन कथा को बताया गया।उन्होंने ने केवल महिलाओं की शिक्षा और उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए,अपितु मुगलों द्वारा ध्वस्त मंदिरों के पुनर्निर्माण का भी बीड़ा उठाया। काशी विश्वनाथ मंदिर इसका प्रमुख उदाहरण है।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन लोक कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।इसके बाद विकासखंड मरौरी से तिरंगा यात्रा निकली गई उन्होंने तिरंगा यात्रा पर बोलते हुये कहा कि भारत ने सीमा पार हमलों को रोकने और उनका प्रतिरोध करने के अपने अधिकार का प्रयोग किया। यह कार्रवाई नपी-तुली और बिना उकसावे वाली रही। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ही मोदीजी ने सेना को कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी थी।ऑपरेशन सिंदूर बहुत सोच-समझकर किया गया है जल्दबाजी में नहीं किया गया है पाकिस्तान के घर में घुसकर मारा।जिसमें सभी की सहभागिता रही।