यूपीलोकल न्यूज़

गजरौला के नाजिम खान बनाया गया भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष

गजरौला के नाजिम खान बनाया गया भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष

पीलीभीत,गजरौला।भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा जनपद पीलीभीत के ग्राम गजरौला निवासी नाजिम खा पुत्र कासिम खा को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों ने आशा जताई है कि नाजिम खा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। मनोनयन पर नाजिम खा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों की सेवा को प्राथमिकता देंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!