यूपी

धर्म परिवर्तन को लेकर भाकियू प्रतिनिधिमंडल शारदा पार गांव पहुंचा

धर्म परिवर्तन को लेकर भाकियू प्रतिनिधिमंडल शारदा पार गांव पहुंचा

पीलीभीत।पूरनपुर तहसील क्षेत्र के शारदा पर गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर हलचल मची हुई है। धर्म परिवर्तन के मामले में प्रधान पति सहित कईयों पर केस भी दर्ज हो चुका है।गुरुवार भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल टाटरगंज, नानक नगरी, बैल्हा पहुंचे। स्वराज सिंह ने बताया स्थानीय लोगों से पता चला काफी संख्या में सिख व हिन्दू भाई अपना धर्म छोड़कर ईसाई बन गए है। कुछ विदेशी लोग स्थानीय लोगों की मदद से गरीबों बेरोजगार लोगों को प्रलोभन देकर चमत्कार दिखाते रुपए का लालच देते है। फिर धर्म परिवर्तन कराते है। लोगो के घरो मे उनके द्वारा दिए गये विदेशी भाषा मे छपे कलैंडर व अन्य सामग्री भी उपलब्ध है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव स्वराज सिंह, मनदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, व लेखपाल रामेश्वर चौहान व कंबोजनगर चौकई के एसआई कविराज सिंह भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!