यूपी

अमरिया ब्लाक कार्यालय में अहिल्याबाई होलकर त्रिशताबादी स्मृति मनाया गया

अमरिया ब्लाक कार्यालय में अहिल्याबाई होलकर त्रिशताबादी स्मृति मनाया गया

अमरिया। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद कश्यप ने की। सी एल एफ अध्यक्ष निविया गुप्ता व बसंती देवी, रजनी वर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को अहिल्याबाई के बताएं मार्ग पर चलने की सलाह दी। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना और ग्रामीण योजना के लाभार्थियों को आवासों की चाबी दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि दिनेश पटेल, ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह, मंगली प्रसाद वर्मा, महेंद्र, सुमित सागर, विशमवर दयाल, सुरेन्द्र गंगवार, वीर पालपाल, ओमप्रकाश, महेश गंगवार, हर प्यारी, ममता देवी, रामा देवी, सुखविंदर कौर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री महेंद्र गंगवार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!